पीठ पीछे किसी और से मिलती थी पत्नी! अफेयर के शक में कर दिया कत्ल; हैवान ने पुलिस को क्या-क्या बताया

पीठ पीछे किसी और से मिलती थी पत्नी! अफेयर के शक में कर दिया कत्ल; हैवान ने पुलिस को क्या-क्या बताया


वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे पर भरोसा ना करने की वजह से अक्सर झगड़े होते हैं, लेकिन कई बार इसमें हिंसा भी होने लगती है। कई बार ऐसा भी होता है कि पति या पत्नी में से कोई दूसरे पर शक करने के चलते हत्यारा बन जाता है। ऐसा ही एक मामला आया है छत्तीसगढ़ के बलोत जिले से। यहां छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पति ने पत्नी की गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी। मामला पुरूर थाना क्षेत्र के चिटौव गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम अंजलि मंडावी (28) है और पति का नाम अर्जुन राम मंडावी (33) है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। ​​​​​​​पुलिस ने जब आरोपी पति को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या की बात से इनकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी अर्जुन राम मंडावी पत्नी की हत्या के बाद आरोपी घर से भाग गया था। इस घटना के बारे में गांव वालों को जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इलाके में हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो महिला की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं पत्नी की हत्या के शक में पति को पकड़ा गया। पति ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर था। इसे लेकर अक्सर विवाद होता था। वारदात के दिन भी पत्नी के साथ अफेयर को लेकर विवाद हुआ। दोनो के बीच बहस हुआ वह गुस्से में आकर उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी पति को अदालत में पेश किया गया और उसे अदालत ने जेल भेज दिया है।