कैसे धरती पर वापसी करेंगी सुनीता विलियम्स? बिना यात्री ही ISS से लौटा स्टारलाइनर

कैसे धरती पर वापसी करेंगी सुनीता विलियम्स? बिना यात्री ही ISS से लौटा स्टारलाइनर


नासा के एक अंतरिक्ष मिशन के तहत भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और अमेरिका के बैरी बुच विल्मोर केवल 8 दिनों की अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) की यात्रा पर गए थे। हालांकि स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खामी के चलते वह आईएसएस में ही फंस गए। अब उनका अंतरिक्षयान स्टारलाइनर भी बिना यात्री के ही वापस धरती पर लौट आया है। वहीं सुनीता विलियम्स और बैरी बुच आईएसएस में ही फंसे रह गए। स्टारलाइनर मैक्सिको के रेगिस्तान में लैंडिंग कर चुका है।

स्टारलाइनर के रवाना हने से पहेल ही अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने कहा, धरती पर वापसी के लिए शुभकामनाएं। बतादें कि सुनीता विलियम्स और विलमोर को जून में ही धरती पर वापस आ जाना था। लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी आने की वजह से उनकी वापसी अब तक नहीं हो पाई है। नासा ने बताया था कि स्टारलाइनर से लौटना दोनों के लिए खतरनाक है। ऐसे में स्टारलाइनर खाली सीटों के साथ ही धरती पर लौट रहा है। बताया जा रहा है कि अब स्पेसएक्स दोनों को फरवरी के आखिरी तक धरती पर वापस लाएगा। ऐसे में आठ दिन का यह मिशन आठ महीने का हो जाएगा।

यह बोइंग की पहली ऐसी अंतरिक्ष की उड़ान है जिसमें इस तरह की दिक्कत आई है। नासा ने बोइंग और स्पेसएक्स को ऑर्बिटल टैक्सी सर्विस के रूप में चुना है। वहीं बोइंग को टेस्ट फ्लाइट के दौरान ही कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।